धौलाना। बहन के घर गाजियाबाद जा रहे बाइक सवार युवक की डासना -मसूरी के पास एनएच 09 पर सड़क हादसे में जान चली गई। युवक बुधवार रात अपनी के घर गाजियाबाद के लिए निकाला था। बृहस्पतिवार को मृतक का गमगीन माहौल में दफीना किया गया। पुलिस के अनुसार धौलाना के जोगीवाला मोहल्ला निवासी रिहान (25) की गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी बहन के घर जाने के लिए बुधवार रात को निकला था।
जैसे ही वह एनएच 09 पर डासना मसूरी के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है, घटना स्थल गाजियाबाद का बताया जा रहा है।