फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 25 लाख की रंगदारी मांगने और हमला करने पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंदा डेयरी के सिक्योरिटी एडमिन को 25 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग और मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर सात नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद स्थित आनंदा डेयरी में कार्यरत सिक्योरिटी एडमिन को 13 अप्रैल को धमकी भरी चिट्टी मिली थी। आरोप है कि चिट्ठी में 25 लाख रुपये मेरठ पहुंचाने के लिए कहा गया था। रुपये नहीं देने पर परिवार समेत हत्या करने और लाश गायब करने की धमकी दी गई थी। साथ ही डेयरी से जुड़े कारोबारी को भी चेतावनी दी गई थी। आरोप है कि 19 अप्रैल की सुबह दहपा शिव मंदिर जाते समय फगौता रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा लगाकर रंगदारी मांगी और फायरिंग कर दी। शोर मचने पर आरोपी मौके से भाग गए। जाते समय एक सप्ताह के भीतर रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में जनपद मेरठ थाना कंकरखेड़ा के न्यू गोविंदपुरी के नीरज, चर्चवाली गली के अंशु मित्तल, जसु मोहल्ला के दीपाशु, मंगलपुरी के अमृत कुमार, ड्रीम सिटी कालोनी के उदयवीर सिंह, थाना सरूरपुर के ग्राम सरूरपुर खुर्द के आदेश कुमार समेत दो अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें