फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हादसे में बाइक सवार युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की गई जान हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे प्रशांत उर्फ पिक्कू (26) निवासी गांव सेंतकुआं जिला मेरठ को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस को गांव टियाला के पास सडक़ दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी जसंवत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त मेरठ के रहने वाले प्रशांत के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रशांत ईसेपुर मोदीनगर में किसी डेयरी पर काम करते थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह बिना कुछ बताए घर से निकले थे। लेकिन वह किठौर रोड पर कैसे पहुुंचे परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़े थे। परिजनों ने बताया कि करीब सवा साल पहले उनकी शादी मेरठ के ही गांव नौरंगपुर से हुई थी। मृतक के एक बेटा भी है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें