फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का ऐलान नहीं देंगे जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । मेरठ रोड पर असौड़ा के पास आवास विकास योजना फेज तीन के लिए जमीन अधिग्रहित करने का मामला फिर तूल पकड़ रहा है। रविवार को एक बार फिर शांति विहार कालोनी में किसानों ने पंचायत कर हुंकार भरी। किसानों ने ऐलान किया कि वह किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे। किसानों ने कहा कि वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। 22 दिसंबर को भूमि अधिग्रहण के विरोध में विशाल जुलूस निकालने का ऐलान किया गया। किसान जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद ने असौड़ा के 53 किसानों की कई बीघा जमीन अधिग्रहित करने की तैयारी की है। किसानों का आरोप है कि इस योजना के लिए आवास विकास के अधिकारी जबरन जमीन का अधिग्रहण करने का प्रयास कर रहे हैं। अधिग्रहण का किसान पिछले 10 सालों से विरोध कर रहे हैं। रविवार को प्रस्तावित आवास विकास योजना फेज तीन के मैदान में किसानों ने पंचायत कर फिर से विरोध का ऐलान किया। पंचायत में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि आवास विकास परिषद के अधिकारी किसानों को उनके द्वारा मेहनत और कर्ज लेकर बनाए गए मकानों पर बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं। कई बीघा में किसानों की फसलों को जोतने की धमकी दी जा रही है। साथ ही तरह तरह के मुकदमे दर्ज कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बबलू त्यागी ने कहा कि अब प्रशासन से आरपार की लड़ाई के लिए जनसंपर्क कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए 22 दिसंबर को असौड़ा से विशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उधर, सुषमा , पार्वती, अनारकली और प्रभावती ने बताया कि उसने बड़ी मेहनत कर मकान बनवाया है। यदि उस पर बुलडोजर चलेगा तो उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पंचायत में अतुल त्यागी, सोनी पहलवान, सुरेंद्र त्यागी, रामगोपाल, राजेंद्र त्यागी, विक्की त्यागी, अमित नागर, राधेलाल, ओमी, विकास, बोबी, मूलचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें