फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ सर्राफ के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर की पॉश कालोनी पटेल नगर में दिनदहाड़े सर्राफ के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब आठ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। पूरा परिवार हस्तिनापुर गया हुआ था। घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रविवार शाम जब परिजन के लोग घर लौटे तो मकान का मुख्य गेट खुला देखकर वारदात की जानकारी हुई। वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी राजीव जैन की सर्राफा बाजार में दुकान है। रविवार सुबह नौ बजे वह अपने परिवार के साथ हस्तिनापुर चले गए। बताते हैं कि चोरों ने मौका पाकर मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अलमारी का ताला तोड़कर 90 हजार रुपये तथा करीब 7 लाख रुपये की ज्वैलरी उठा ले गए।
शाम करीब छह बजे जब सर्राफ का परिवार अपने घर लौटा तो मुख्य गेट खुला देख चोरी का पता चला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। इससे पहले भी चोर उस इलाके में कई घरों को निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें