फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सारणी बताएगी ‘साहब’ कब मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अब ग्रामीणों को ग्राम पंचायत अधिकारी (सैकेट्री) और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की तलाश में परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र और ब्लॉक में दोनों अधिकारी किस दिन रहेंगे। इसकी समय सारणी तैयार कराई जाए ताकि जनसामान्य को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय में तैनात ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी की तलाश में ग्रामीण इधर उधर दौड़ते रहते हैं। ब्लॉक में जाते हैं तो पता चला कि क्षेत्र में गए हैं। इस पर ग्रामीण काफी परेशान हो जाते हैं। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। प्रमुख सचिव अरुण सिंहल ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जिले के समस्त विकास खंडों में तैनात ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों के ग्राम सभा/पंचायत में किस दिन किस समय मिलेंगे इस संबंध में समय सारणी तय कराकर सूचना पद पर अंकित करायें। सीडीओ ने इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे समय सारणी तैयार कराकर उसका प्रचार प्रसार कराएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें