फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेजी छात्रा को टीचर ने डंडे से मारा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मेरठ रोड स्थित पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा को शिक्षिका ने डंडे से मार दिया। मामले को लेकर परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने आरोपों को गलत बताते हुए परिजनों से वार्ता करने की बात कही है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित अपना घर कालोनी निवासी सचिन मित्तल की पांच वर्षीय बेटी छवि मित्तल मेरठ रोड स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे छवि की मां पारुल मित्तल अपनी पुत्री को स्कूल से लेने के लिए पहुंची। बताते हैं कि मां को देखकर मासूम ने शिक्षिका द्वारा डंडे से मारने की बात बताई। छात्रा की बात सुन पारुल ने अपने पति और देवरों जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के स्कूल में हंगामा करने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने मासूम बच्ची से बात की। बच्ची ने पुलिस को बताया कि शिक्षिका ने उसे पीटा है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को तहरीर देने की बात कही। इस संबंध में स्कूल की शिक्षिकाओं का कहना है कि बच्ची के साथ किसी भी शिक्षिका ने मारपीट नहीं की है। बल्कि स्कूल से बाहर लाइन से निकलते वक्त बच्ची गिर गई थी। शिक्षिका का कहना है कि परिजनों से इस संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें