पिलखुवा। डूहरी पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात्रि बंद पड़े कोल्ड स्टोर में कूमल कर चोर लाखों रुपये का तांबा चोरी कर ले गए। घटना का पता मालिक को सुबह चला। कोल्ड स्टोर के मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कविनगर गाजियाबाद के पंकज गर्ग का डूहरी पेट्रोप पंप के पास कोल्ड स्टोर है। जो चार साल से बंद पड़ा है। बताते हैं कि मंगलवार सुबह जब चौकीदार धर्मवीर कोल्ड स्टोर के पीछे शौच करने पहुंचा तो कूमल को देखकर दंग रह गया। कोल्ड स्टोर के कमरे में रखा लाखों रुपये का तांबा गायब था। पीड़ित कोल्ड स्टोर के मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।