गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के गांव हिम्मतपुर में शुरू हुए तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मेजबान टीम ने गांव हाईकोर्ट की टीम को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। गांव हिम्मतपुर में शनिवार को कबड्डी टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ वजीफा कमेटी के सदस्य हाजी मुजम्मिल हयात ने किया। उद्घाटन मैच मेजबान हिम्मतपुर और गांव हाईकोर्ट की टीम के बीच हुआ। वहां पर अख्तर मलिक, कैश मोहम्मद, आरिफ प्रधान, नसीम, सलीम, सलमान, गुड्डू, वाहिद, रिजवान, इमरान आदि रहे।
टूर्नामेंट में पलवल की टीम ने मारी बाजी
सिकंदराबाद। गुलावठी रोड पर विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन पलवल की टीम ने हापुड़ की टीम को मात देते हुए आठ विकेट से अपनी जीत दर्ज कराई। दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा मुकाबला रहा। शनिवार को नार्मल स्कूल के मैदान में छोटे क्रिकेट क्लब हापुड़ और साईं फ्लेम्स पलवल की टीम के बीच मुकाबला हुआ। हापुड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 143 रन का लक्ष्य रखा। इसके बाद पलवल की टीम ने बल्ले बाजी करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की। पलवल टीम के खिलाड़ी भारती ने 65 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। उनका साथ खिलाड़ी आकाश ने दिया। आकाश ने 51 रन बनाए। मैन आफ द मैच भारती को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।