फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पर बवाल फायरिंग और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना/हापुड़। थाना क्षेत्र के गांव फगौता में बिक रही अवैध शराब की शिकायत करने पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे बवाल हो गया। एक पक्ष ने पड़ोसियों पर शिकायत करने का आरोप लगाकर फायरिंग कर पथराव कर दिया। इस घटना में एक मासूम सहित दो घायल हो गए। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव फगौता में पिछले दिनों शराब का ठेका फूंकने के बाद भी गांव में अवैध शराब बिक्री थम नहीं रही है। बुधवार को गांव में अवैध शराब बेचने की शिकायत मिलने पर आबकारी और थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत ले लिया लेकिन पूछताछ में बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात इसी बात को लेकर दबंगों ने पड़ोसियों पर शिकायत करने का आरोप लगाकर हवाई फायरिंग कर पथराव कर दिया। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना में विष्णु और कोमल पुत्री मान सिंह घायल हो गईं। ग्रामीणों से बवाल की सूचना पाकर मौके पर पहुंची धौलाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एहतियातन गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव फगौता में हवाई फायरिंग के आरोपियों को चिंहित करने का काम शुरू कर दिया गया है। गांव में जो घायल हुए हैं, वह मारपीट व पथराव में हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। - डा.प्रवीन रंजन सिंह,सीओ, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें