फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर जाम से जूझा हापुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भैया दूज का ट्रैफिक दबाव रविवार शाम भी सड़कों पर मुसीबत लेकर आया। इस दौरान भीषण जाम के चलते वाहन चालक तीन घंटे तक परेशान रहे। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के जवान यातायात सुचारु करने के लिए मशक्कत करते दिखे। लेकिन भीषण जाम के आगे पुलिस कर्मी बेबस दिखे।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे शहर में वाहनों का दवाब बढ़ने से चौक-चौराहों पर जाम लग गया। मेरठ तिराहा और तहसील चौपला पर तो हालात इतने बदतर हो गए थे कि पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था।
कुछ ही देर में दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर, गढ़ रोड पर भी भीषण जाम लग गया। आलम यह था कि यातायात पुलिस ट्रैफिक सुचारु करने के लिए मशक्कत कर थी। लेकिन पुलिस की कोशिश बेअसर हो गई थी। यातायात प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि भैयादूज के अगले दिन रविवार होने के कारण काफी संख्या में लोग शनिवार को त्योहार मनाकर रविवार को अपने घरों को लौट रहे हैं। छुट्टी भी आज खत्म हो रही है। ऐसे में जो लोग अन्य शहरों में गए थे वह वापस गंतव्य की ओर जा रहे हैं। इस कारण वाहनों का काफी दबाव बढ़ गया है। रविवार शाम छह बजे तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें