गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली की सुभाष विहार कालोनी से जुड़े घरों की टंकियों में कीड़े युक्त दुर्गंध वाला पानी आने से गुस्साए महिला-पुरुष सड़क पर उतरे, विरोध प्रदशर्न कर डीएम को दुखड़ा सुनाया।
सिंभावली की सुभाष विहार कॉलोनी में लगातार एक वर्ष से घरों की टंकियों में पीने के पानी में कीड़ेयुक्त और दुर्घंध वाला पानी आता है जिससे मुहल्ले में कई बच्चे बीमार हो रहे है। वहीं ग्रामीणों ने कई बार जल निगम, ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन को कोई सुनवाई न होने पर रविवार को महिला- पुरुष भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन कर मोबाइल पर डीएम से शिकायत की। महिला रामरती, मुन्नी, बबीता, इमराना, सकीना, चन्द्रों, सुरेन्द्र कोर, रेखा, पुष्पा चौधरी का कहना है कि मुहल्ले में घरों पर लगी टंकियों में सप्लाई के दौरान कीड़ेयुक्त दुर्गंध वाला पानी आने से मुहल्ले में कई बच्चे बीमार हो रहे इसिलए दुसरे मुहल्लों से पीने के लिए पानी लाना बड़ रहा है, जिसकी कई बार ग्राम पंचायत स्तर और ब्लाक कार्यालय पर शिकायत की लेकिन कोई सुनाई नही हुई। वहीं श्रीपाल चौधरी, बोबी, विपिन, रामू, ऋीपाल सिंह, महेन्द, गुड्डू, गौरव,शिवम चौधरी, हरेन्द्र सिंह का कहना है कि अगर जल्द ही टंकी की लाइन सही नहीं की गई तो ग्रामीण ब्लाक कार्यालय पर बेमियादी धरने पर बैठेगें।