फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन लीक, सड़कों पर बर्बाद हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एक तरफ नागरिक पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। दूसरी और नगर की सड़कों पर रोजाना लाखों लीटर स्वच्छ पानी बह रहा है। नगर पालिका और जल निगम अफसरों की आपसी तकरार के कारण नागरिक पानी किल्लत से जूझने को मजबूर हैं। इस संबंध में नागरिक जल निगम में शिकायत करते हैं, तो उन्हें नगर पालिका भेज दिया जाता है। नगर पालिका अफसर उन्हें टरका देते हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला सैनीनगर के लोग हैंडपंपों से पानी भरते नजर आये। पता चला कि पिछले दिनों डाली गई पाइप लाइन फट चुकी है। जल निगम व नगर पालिका अफसरों की लापरवाही से गुस्साएं नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। बुलंदशहर रोड पर भी पाइप लाइन के लीकेज होने से लाखों लीटर पानी बह गया था। इस दौरान पास में मौजूद एक पैट्रोल पंप पर तैनात प्रतिपाल सिद्धु ने बताया कि पिछले दो महीने से पाइप लाइन लीकेज है। मोहल्ला शिवपुरी में बनी मुख्य सड़क पर ही पानी बह रहा था। पानी के कारण सड़क टूट चुकी थी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो सोमवार को कर्मचारियों को भेजकर लीकेज पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। वीके गर्ग,अधिशासी अभियंता,जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें