फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज मनाकर बागपत जाती महिला से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । मेरठ-खुर्जा पैसेंजर ट्रेन में यहां के रेलवे स्टेशन से चढ़ रही एक महिला के गले में पड़ी सोने की चेन व बैग को शातिर महिलाओं ने उड़ा दिया। हालांकि यात्रियों व परिजनों ने दो महिलाओं को मौके से दबोचकर उन्हें जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी के जवानों ने चेन को तो बरामद कर लिया है,लेकिन पर्स की तलाश की जारी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी सेवानिवृत हैड कांस्टेबिल विजयपाल शर्मा की पुत्री गीता शर्मा बागपत में अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार को भैयादूज का पर्व मनाने के लिए वह हापुड़ में आई थी। बताया गया है कि अपराह्न वह खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर अपने घर को लौट रही थी। जब वह ट्रेन में चढ़ रही थी तभी शातिर महिलाओं ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन और पर्स पर हाथ साफ कर दिया।
सोने की चेन और पर्स गायब देखकर गीता शर्मा ने शोर मचाया तो प्लेटफार्म पर खड़े उसके पिता विजयपाल शर्मा और अन्य परिजनों ने स्टेशन से फरार होने की फिराक में लगी दो महिलाओं को दबोच लिया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपके जवानों ने परिजनों की मदद से स्टेशन चैकिंग की तो थोड़ी दूर रेलवे ट्रैक पर सोने की चेन तो मिल गई। लेकिन पर्स नहीं मिल सका। जिसमें तीन-चार हजार रुपये की नगदी थी। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें