फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे चाचा भतीजे पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर । फसल की सिंचाई करने जा रहे चाचा-भतीजे पर बाइक सवार तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही की गोली नहीं लगी। डरे-सहमे चाचा-भतीजे ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के गांव आलमनगर निवासी ऊदल सिंह भतीजे मनोज कुमार के साथ शुक्रवार रात करीब 11 बजे फसलों की सिंचाई करने जा रहा था। जैसे ही दोनों सुनसान जंगल के रास्ते पर पहुंचे पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी। गनीमत रही की गोली दोनों को लगी नहीं। बाद में ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंचे चाचा-भतीजे ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें