फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज आज, संभलकर निकलें, लग सकता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अपने भाई की लंबी उम्र की कामना लिए हजारों बहनों समेत उनके भाई शनिवार को सफर पर निकलेंगे। भैजा दूज पर अगर आप भी किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो थोड़ा पहले निकलें। शनिवार सड़कों पर जाम मिल सकता है। हालांकि जिले की यातायात पुलिस सड़कों पर जाम से निपटने की व्यवस्था करने का दावा कर रही है। सीओ का दावा है कि जाम वाले जगहों की पहचान कर ली गई है। अल सुबह से ही ऐसे जगहों पर यातायात पुलिस तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज निर्माण के बाद शहर में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। गढ़ रोड पर फाटक पर ओवरब्रिज का काम निर्माणाधीन है। सड़क काफी संकरी हो गई है। ऐसे में यहां वाहनों का दबाव बढ़ा तो भीषण जाम लग सकता है।
नहीं बढ़े कोच, ट्रेनों में रहेगी मारामारी
हापुड़। भाई-बहन के पवित्र त्योहार भैयादूज पर रोडवेज निगम के साथ ट्रेनों में भी भीड़ रहने की संभावना है। भारी भीड़ की वजह से ट्रेनों में सीट के लिये मारामारी मच सकती है। यात्रियों की भीड़ के अनुरूप रेलवे ने किसी भी ट्रेन में अतिरिक्त कोच नहीं बढ़ाए हैं। जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


रोडवेज ने की राहत की तैयारी
हापुड़। भैयादूज के अवसर पर बहनों का सफर सुहाना करने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने रणनीति तैयार कर ली है। किठौर व मोदीनगर मार्ग पर बसों की संख्या 10-10 कर दी गई है। गढ़मुक्तेश्वर के लिए भी 5 अतिरिक्त बसें बढ़ाई गई हैं। हापुड़ डिपो से हर 8 मिनट पर बसों का संचालन करने की योजना है। वहीं, मार्गों पर भी हर 10 मिनट में यात्रियों को रोडवेज की बसे सेवा मिलेंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कियात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें का संचालन किया जाएगा।

शाम को 5.10 से 6.46 बजे का मुहूर्त है सबसे खास
हापुड़। शुक्ल पक्ष कार्तिक मास की द्वितीय तिथि यानी भैया दूज पर्व को यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें भाई की दीर्घायु और आरोग्य की कामना कर उन्हें टीका लगाती हैं। शनिवार को सुबह 9.00 बजे से 10.30 बजे तक राहु को छोड़कर पूरा दिन टीका लगाने के लिए शुभ है। सबसे उत्तम मुहूर्त शाम 5.10 बजे से 6.46 बजे तक का है, क्योंकि इस समय मेष लग्न रहेगा, जिसके मालिक मंगल ग्रह हैं।सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक का मुहूर्त भी शुभ है। 10.31 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक मीन लग्न रहेगा।
मान्यता है कि इस दिन बहन यमी ने अपने भाई यम को अपने घर भोजन का निमंत्रण दिया था। बहन यमी के सत्कार से यमराज प्रसन्न हुए तो यमी ने वर मांगा कि आज के दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर भोजन करेगा उसे पूर्ण आयु का वरदान प्राप्त होगा। जो बहन भोजन के उपरांत अपने भाई को पान खिलाएगी, वह बहन अखंड सौभाग्यवती होगी। यह भी मान्यता है कि यम द्वितीया पर अगर भाई और बहन हाथ पकड़ कर यमुना में स्नान करें तो रोगों व संतापों से मुक्ित मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें