फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा । परतापुर फाटक के पास बृहस्पतिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। दिवाली के दिन शाम को हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची मातम छा गया और पूरे गांव में दिवाली नहीं मनाई गई। ­
विज्ञापन

थाना भोजपुर के गांव कनकपुर निवासी बिन्नू (35) बृहस्पतिवार शाम 4 बजे परतापुर फाटक पार कर रहा था। तभी वह दिल्ली के तरफ से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। ेपरिजनों ने पुलिस से अनुमति लेकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को साथ ले गए। कोतवाल ने बताया कि फाटक बंद था। नीचे से निकलकर युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से बिन्नू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें