फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल रूट पर हर दस मिनट पर बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दीपावली के मद्देनजर यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए हापुड़ डिपो ने लोकल मार्गों पर 10-10 बसें बढ़ाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर और अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। एआरएम का कहना है कि स्टैंड पर यात्रियों को हर दस मिनट में बसें मिलेंगी।
विज्ञापन

हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न मार्गों पर करीब 91 बसें संचालित हैं। इनमें से कई ऐसे मार्ग हैं जहां कई साल से बसों की कमी से यात्री परेशान चल रह हैं। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है। अब दीपावली पर यात्रियों को बसों की कमी से परेशान नहीं करेगी। मोदीनगर और किठौर मार्गों पर 10-10 बसें बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो अन्य मार्गों पर बसें बढ़ा दी जाएंगी। एआरएम धीरज सिंह पवार ने बताया कि दीपावली के दिन यात्रियों को बसों की कमी के कारण भटकना न पड़े इसलिए किठौर और मोदीनगर मार्ग पर 10-10 बसें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को हर दस मिनट में लोकल मार्गों पर बसें मिलेंगी। अगर जरूरत पड़ी तो लंबे रूटों से बसें कम कर लोकल रूटों पर लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें