हापुड़ । दीपावली पर यदि आप घर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार ट्रेनों की आरक्षण सूची पर नजर जरूर दौड़ा लें। लखनऊ मेल और काशी विश्वनाथ सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों में ‘नो रूम’ हो गया है। अधिकतर ट्रेनों में 250 से 700 वेटिंग है। नवंबर की 5 से 10 तारीख के बीच ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।
आने वाले दो दिन के बाद दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैय्यादूज का त्योहार है। इसके बाद छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में मारामारी मची है। घर जाने वालों को या तो ट्रेनों में खड़े होकर सफर करना पड़ेगा अथवा बसों के माध्यम से अपने गंतव्य को जाना पड़ेगा। नई दिल्ली से चलकर लखनऊ को जाने वाली वीआईपी लखनऊ मेल में नो रूम है। वहीं नई दिल्ली से चलकर वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में भी नो रूम है। गोरखपुर, इलाहाबाद, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सैकड़ों वेटिंग चल रही है। रेलवे के अधिकारी ट्रेन में सीट नहीं मिलने का कारण आगामी दिनों में दीपावली और छठ पूजा त्योहार पर चलने वाली भीड़ को मान रहे हैं। नगर के प्रमुख ट्रेवल एजेंट तुषार गोयल ने बताया कि लखनऊ, वाराणसी, पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में स्थिति बहुत अधिक खराब है। जम्मू, मुम्बई, कोलकाता, अमृतसर की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी मारामारी मची हुई है।
इन ट्रेनों में यह है स्थिति
ट्रेन का नाम स्थिति
लखनऊ मेल नो रूम
काशी विश्वनाथ नो रूम
पदमावत एक्सप्रेस 450-670 वेटिंग
फैजाबाद एक्सप्रेस 600-800 वेटिंग
राज्यरानी एक्सप्रेस 100 से 250 वेटिंग
शहीद एक्सप्रेस 400 से अधिक वेटिंग
सत्याग्रह एक्सप्रेस 500 से 700 वेटिंग
संगम एक्सप्रेस 200-300 वेटिंग
अवध असम एक्सप्रेस नो रूम