गढ़मुक्तेश्वर । बहादुरगढ़ के एक गांव में दस साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। दूध लेने गई बच्ची को एक युवक फुसलाकर साइकिल पर बैठाकर जंगल में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। बालिका ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर रेप किया। आरोपी युवक बच्ची की हत्या करने की कोशिश करने लगा तभी अंधेरे में बालिका वहां से भागने लगी। बच्ची चीखने लगी तो आरोपी युवक भाग गया। बदहवास बच्ची घर पहुंची और आपबीती बताई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। आरोपी घर से भागा हुआ है। पुलिस बालिका को अपने साथ ले गई।
शनिवार की रात दस वर्षीय बच्ची अपने पड़ोसी के घर से दूध लेने गई थी। रास्ते में उसे एक युवक मिला और फुसलाकर अपने साइकिल पर बैठा लिया। बच्ची को युवक जंगल में पहुंचा और जान से मारने की धमकी देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीखने लगी तो आरोपी युवक ने उसकी पिटाई की। युवक उसकी हत्या करने की कोशिश करने लगा। लेकिन मौका पाकर बच्च्ाी अंधेरे का लाभ उठाकर नग्न हालत मे हीं भाग कर घर पहुंच गई। बेटी को नंगी देख परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। घटना से गुस्साए लोग आरोपी के घर पर पहुंच गए। आरोपी वहां नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल तथा उपचार कराने के उद्देश्य से बच्ची को अपने साथ ले गई।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि सौ नंबर पर दी गई सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव में भेज दी गई है।
मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।