फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में प्रशांत ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली स्थित आरएसके इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। सीनियर वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में आरएसके इंटर कॉलेज प्रशांत प्रथम रहे जबकि दूसरे स्थान पर गढ़ के लोधीपुर कॉलेज सुधीर कुमार ने बाजी मारी। वहीं 5 सौ मीटर दौड़ में दुष्यंत और दूसरे स्थान पर आरएसके इंटर कॉलेज के प्रशांत कुमार रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में आरएसके इंटर कॉलेज सिंभावली के इंद्रपाल सिंह, दूसरे स्थान पर बहादुरगढ़ के कॉलेज सालारपुर के अमित कुमार रहे। वहीं 2 सौ मीटर दौड़ में भी आरएसके इंटर कॉलेज के मुद्स्सिर, इंद्रपाल रहे। 100 मीटर दौड़ में भी मुद्स्सिर और इंद्रपाल का जलवा रहा। गोला फेंक में आरएसके इंटर कॉलेज के शहजाद प्रथम जबकि जानेआलम दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में भी मुद्स्सिर प्रथम और दूसरे स्थान पर सुधीर कुमार रहे, तश्तरी फैंक में प्रथम शहजाद और दूसरे स्थान पर मुहम्मद कमर रहे। उंची कूद में आरएसके इंटर कॉलेज के इंदरपाल और वाहिद का जलवा रहा। हेमर थ्रो में शहजान प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें