फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान के लिए भाजपाइयों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने सिंभावली में प्रदेश सरकार और शुगर लॉबी के खिलाफ नारेबाजी कर गन्ना विकास समिति परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश नागर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सपा सरकार और शुगर लॉबी के बीच सांठगांठ के चलते किसानों को अब तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस त्योहारी सीजन में आर्थिक तंगी झेल रहे किसानों को पेराई सत्र चालू न होने से गन्ना कोल्हू-क्रेशरों पर सस्ते दाम में बेचना पड़ रहा है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने आरोप लगाया कि किसान हित की दुहाई देने वाली सपा सरकार सबसे ज्यादा किसानों का ही उत्पीड़न कर रही है। महेंद्र चौहान, नरेंद्र गुर्जर, सुमन प्रकाश त्यागी, मेजर भीष्म त्यागी, रामशरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, महकार त्यागी, योगेश वर्मा, संदीप उपाध्याय, शगुन त्यागी, बंटी सिंह, मनोज, पंकज त्यागी, विकास पूनिया, मनोज मोरल, अमजद मलिक, सचिन चौधरी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप किसानों को अविलंब बकाया भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें