फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीकी होगी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दीपावली नजदीक है। त्योहार पर होने वाले खर्चे को लेकर किसान परेशान हैं। बकाया गन्ना भुगतान पूरे तौर पर नहीं हो सका है। ऐसे में इस बार हजारों किसान परिवारों की दीवाली फीकी हो सकती है। सिंभावली शुगर मिल ने चीनी बेचकर किसानों का 4.73 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। लेकिन अभी भी 101. 27 करोड़ और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर 48 करोड़ रुपये बकाया है। जिला प्रशासन ने मिल को 30 अक्तूबर तक पूर्ण भुगतान का समय दिया है। हालांकि धीमी गति से हो रहे भुगतान से ऐसा लग नहीं रहा है कि 30 तक किसानों को उनका बकाया मिल सकेगा।
विज्ञापन

गन्ना किसान इस वर्ष पैसे पैसे के लिए परेशान रहे हैं। समय से मिल को गन्ना देने के बाद उनका भुगतान नहीं मिल रहा है। ऐसे में दीपावली पर उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। बिन पैसे त्योहारों मनाना मुश्किल हो जाएगा। जिला प्रशासन ने 12 अक्तूबर को गन्ना मिल प्रबंधकों के साथ बैठक कर 30 अक्तूबर तक पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए थे। सिंभावली शुगर मिल ने बैठक के बाद 4.73 करोड़ रुपये का भुगतान किया है लेकिन अभी भी मिल पर किसानों का 101.27 करोड़ रुपये बकाया है। ब्रजनाथपुर शुगर मिल ने बैठक के बाद एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया। मिल पर 48 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें