फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने धार्मिक स्थल की दीवार गिराई, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर में जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे दरोगा ने धार्मिक स्थल की चहारदीवारी को लात मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के साथ मौके पर मौजूूद किशोरी ने विरोध किया तो दारोगा ने किशोरी को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज लोगों ने बुलंदशहर-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ ने दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सादिकपुर में वर्षों पुरानी मैहमाई का स्थल है। इस पर सात गांवों की महिलाएं पूजा अर्चना करती हैं। दीपावली त्योहार पर ग्रामीणों ने चंदा से स्थल की चहारदीवारी और गेट लगाने का काम शुरू किया था, जिस रास्ते पर माता का स्थल है उसके आसपास कई लोगों के खेत हैं।
शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने थाने में शिकायत की थी कि उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसकी जांच के लिए दरोगा मौके पर पहुंचे थे। बात बढ़ने पर दरोगा ने चहारदीवारी पर लात मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के साथ मौजूद किशोरी ने इसका विरोध कि या तो दरोगा ने किशोरी को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने बुलंदशहर-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे भारी जाम लग गया। सूचना मिलने पर एसओ हाफिजपुर यशवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच ग्रामीणों को दरोगा पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो आधे घंटे बाद ग्रामीण मार्ग से हटे। ग्रामीणों ने दारोगा पर आरोप लगाया है कि वह शराब पीकर लोगों को परेशान करता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि दरोगा को तत्काल प्रभाव से नहीं हटाया गया तो वह प्रदर्शन को फिर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें