फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजरारा निवासी एक युवक पर प्लॉट के लिए लेनेदेने के मामले कुछ युवकों ने हमला कर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। एसपी के निर्देश पर देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अजरारा निवासी शेरअली ने एक प्लॉट खरीदने के लिए गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा निवासी उधम सिंह, भगत सिंह उर्फ छोटे, विक्रम सिंह और इनके दो अन्य साथियों को 20 लाख रुपये दिए थे। लेकिन युवकों ने न तो प्लॉट दिलाया और न ही रुपये लौटाए। जब शेरअली ने तकादा किया तो आरोपियों ने चेक थमा दिया। लेकिन चेक बाउंस हो गया। उसका कहना है कि 03 सितंबर को वह गांव से हापुड़ जा रहा था। तभी असौड़ा मोड पर आरोपियों ने उसे रोक लिया और अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ देहात अवनीश दीक्षित का कहना है कि मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें