फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और नालियों के निर्माण के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा । सड़क और नालियों के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को चमनपुरी कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि कालोनी में नालियाें का निर्माण नहीं होने से कच्ची सड़कों पर पानी भर जाता है। इसकी वजह से मच्छर पनप रहे है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि चमनपुरी कालोनी में अब तक नालियों एवं सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। लोग कच्चे रास्तों से होकर आते-जाते हैं। बारिश के कारण नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर निकल रहा है। जिससे रास्ते में कीचड़ का आलम हो गया है। कालोनी वासियों का कहना है कि जलभराव होने के कारण मच्छर पनप रहे है। इन समस्याओं को लेकर रविवार को कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अजीजन, रूकसार, जमीला, परवीन, रहीसा, शकीला, सितारा, सिंकदर, अलीशेर, नीटू, युसूफ, सलमान, शौकीन, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें