फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर बोरे में बंदकर फेंकी नहर में लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में बोरे से एक युवक की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस को आशंका है कि शव नहर में पानी के तेज बहाव में बहकर आया है। माना जा रहा है कि हत्या कर लाश बोरे में डाली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

छपकौली से निकल रही मध्य गंग नहर में मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने बोरे को देखा। बोरे का कुछ भाग खुला हुआ था और पक्षी शव को नोंच रहे थे। लाश मिलने की सूचना आग की भांति आसपास के क्षेत्र में फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने शव मिलने की सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा खोलकर देखा तो उसमें युवक की सड़ी गली लाश थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। बाबूगढ़ इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक की उम्र 25-26 साल के आसपास लग रही है। शव बहकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें