फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से लूटपाट और गैंगरेप का मामला ः एक और आरोपी गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हाफिजपुर क्षेत्र में मजदूर परिवार को बंधक बनाकर लूट और गैंगरेप के मामले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नगदी, पाजेब, चाकू मिला है। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हाफिजपुर एसओ एके सिंह ने बताया कि बदमाशों ने हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक भट्ठा पर कार्यरत मजदूर परिवारों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूटपाट की थी। एक महिला के साथ गैंगरेप भी किया गया था। उन्होंने बताया कि वारदात को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर दहपा के राशिद गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने 28 जुलाई को राशिद गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को सूचना मिली कि राशिद गैंग का एक सदस्य लूटे गए जेवरात को बेचने की फिराक में है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। बुलंदशहर रोड पर सामिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया बदमाश बोरा उर्फ आशु कुरैशी निवासी आजमपुर दहपा है। उसके पास से लूटी गई रकम में से 1200 रुपये, पाजेब और एक चाकू बरामद हुआ है। उसके फरार साथियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें