फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की हालत बिगड़ी, तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हापुड़/मेरठ। खरखौदा क्षेत्र की गैंगरेप पीड़िता की हालत बुधवार को बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, चौथे दिन भी क्षेत्र में तनाव बरकरार रहा। भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का दिनभर शहर और देहात में हंगामा चला। मेरठ-हापुड़ मार्ग जाम कर थाना खरखौदा में तोड़फोड़ की कोशिश की गई।
खरखौदा क्षेत्र की युवती से गैंगरेप और जबरन धर्मपरिवर्तन का मामला देश में आग की तरह फैल गया है। लव जेहाद का यह मामला संसद में गूंजने के बाद माहौल और गरमा गया है। इधर, बुधवार सुबह पीड़िता की तबियत अचानक खराब होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुबह लोगों की भीड़ पहुंचने से पहले ही पुलिस ने गुपचुप तरीके से उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे हिंदू संगठन के नेताओं में सुदर्शन चक्र महाराज, बलराज डूंगर और बेटी बचाओ संघर्ष समिति अपने-अपने कार्यकर्ताओं को लेकर खरखौदा स्थित साईं मंदिर पहुंची। वहां से मुंह पर काली पट्टी बांधकर नेशनल हाइवे पर जुलूस निकालते हुये थाने पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी हाथों में नारे लिखीं पट्टिकाएं लिये हुये थे। इन पर दुराचारियों को फांसी दो, बहन बेटी की सुरक्षा जरूरी, दुराचारियों को गिरफ्तार करने की मांग के स्लोगन लिखे थे। भीड़ का आलम यह था कि थाने की चाहरदीवारी पर लोग चढे़ थे थाना परिसर खचाखच भरा था। वहां भीड़ को संबोधित करने वालों विहिप के विभाग संगठन मंत्र सुदर्शन महाराज, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यवीर त्यागी, राजकुमार त्यागी, बजरंग दल के प्रांतीय सयोजक बलराज डूंगर, विभाग सह संयोजक दिग्विजय सिंह,रूद्राक्ष त्यागी, त्यागी ब्राह्मण समाज के हापुड़ जिलाध्यक्ष श्यामेन्द्र त्यागी, शहर अध्यक्ष ब्रजभूषण त्यागी, अनिल त्यागी (गाजियाबाद)भारतीय किसान आन्दोलन की प्रंातीय उपाध्यक्ष नेहा त्यागी मुजफ्फरनगर,प्रहलाद त्यागी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश त्यागी असौड़ा आदि शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, मदरसों की जांच, जालिमों को फांसी, पीड़ित युवती को सरकारी नौकरी, परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, तत्कालीन एसओ दिनेश कुमार को सस्पेंड करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग संबंधी ज्ञापन राज्यपाल के नाम एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग को सौंपा। उन्होंने निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरने में महेश त्यागी, संजय त्यागी, हापुड़, सोनी पहलवान, प्रदीप त्यागी बबलू असौड़ा, देवेन्द्र त्यागी, रवि चौहान, कुलदीप त्यागी, दीपक तोमर व दुष्यंत तोमर मेरठ,राखी त्यागी, राजरानी त्यागी, सीमा अग्रवाल, सरला शर्मा, मंजू पटेल, संगीता पंडित, कुमुद त्यागी मेरठ शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें