फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से हटाए गए एसडीएम धौलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । चुनाव आयोग ने एसडीएम धौलाना को लोकसभा चुनाव के लिए 16 मई को होने वाली मतगणना से हटा दिया है। उनके स्थान पर दूसरा डिप्टी कलेक्टर मतगणना संपन्न कराएगा।
विज्ञापन

कुछ राजनीतिक दलों के लोगों ने पिछले दिनों चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि एसडीएम धौलाना कन्हई सिंह यादव एक पार्टी के प्रत्याशी को लाभ पहुंचा सकते हैं। हालांकि मतदान तक चुनाव आयोग से कोई निर्देश नहीं मिले। मंगलवार की शाम को चुनाव आयोग से जिला मुख्यालय पर फैक्स आया कि धौलाना की मतगणना से एसडीएम धौलाना को अलग रखा जाए उनके स्थान पर दूसरे डिप्टी कलेक्टर को लगाया जाए। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि चुनाव आयोग से इस संबंध में फैक्स मिल गया है। दूसरे डिप्टी कलेक्टर को लगाए जाने के संबंध में प्रस्ताव भेजा जा रहा है। चुनाव आयोग से दूसरे डिप्टी कलेक्टर के नाम की सहमति मिलने के बाद ही बताया जा सकता है कि वहां किसको लगाया जा रहा है। इस आदेश के बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई है क्योंकि कई के खिलाफ इस तरह की शिकायत की गई थीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें