पिलखुवा। मोदी , ब्रजनाथपुर और सिंभावली शुगर मिल पर करीब चार सौ करोड़ के बकाया भुगतान को लेकर क्षेत्र का किसान अब आक्रमक रूप अख्तियार करने लगे हैं। मंगलवार को भाकियू की बैठक में मिल बंद होने से पूर्व किसानों को भुगतान न होने पर आंदोलन का ऐलान किया गया।
अनवरपुर स्थित भाकियू कार्यालय पर तेजवीर सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला संयोजक मनोज तोमर ने बताया कि भुगतान के संबंध में पता करने पर प्रबंधन बताता है कि भुगतान बैंक भेज दिया गया लेकिन बैंक वाले इससे इनकार करते हैं। पंद्रह दिसंबर से मोदी शुगर मिल से बीस दिसंबर से ब्रजनाथपुर व पंाच जनवरी से सिंभावली शुगर मिल से किसानों को कोई भुगतान नहीं हुआ है । मोदीनगर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन उदयवीर सिंह ने बकाया भुगतान को लेकर मिल मालिकों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। बैठक में बल्ले यादव, शीशपाल, सुनील सिंंह, रामोतार तोमर, संदीप रावत, ग्रिरीजेश शर्मा, रामभूल चौहान, वीरेंद्र सिंह व संतपाल रहे।