फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से नगदी भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। भरे चौराहे पर कार से धुआं निकलने की बात सुनकर दारुल उलूम देवबंद के उलेमा देखने चले तो किसी ने कार में रखा नगदी से भरा बैग उड़ा दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात हड़बड़ाए पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

दारूल उलूम देवबंद के फतवा विभाग में कार्यरत मुबल्लिग मौलाना यामीन शुक्रवार को गांव दौताई के इस्लामी मदरसे में होने वाले सालाना जलसे में शिरकत करने आए थे। वे सुबह 11 बजे गढ़-चौपला स्थित मुस्लिम गेस्ट हाउस से होकर गांव दौताई को जा रहे थे। गढ़-चौपला पर अंबेडकर पार्क के पास पहुंचकर मौलाना ने कार रुकवा ली और अपने साथी मौलाना अय्यूब तथा मौलाना शकील को पानी की बोतल लेने भेज दिया। दोनों साथी पानी के साथ ही ठेली से फल खरीदने चले गए। इसी दौरान तीन युवक कार के पास में आ गए, जिन्होंने कार से धुआं निकलने की बात कही। मौलाना यामीन तुरंत कार से नीचे उतरे और नीचे की तरफ झांकने लगा। उसी वक्त तीनों युवक कार में रखा बैग उठाकर चंपत हो गए, जिसमें देवबंद मदरसे के चंदे से जुड़ी 30 हजार की रकम भी रखी हुई थी। शोर सुनकर हाजी वकील सिद्द्ीकी, शाहिद कुरैशी, सतबीर ठाकुर, मतलूब चौधरी, गुड्डू अखलाक आदि साथियों ने पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें