हापुड़। मोदी मुद्दों को मखौल बना रहे हैं। गुजरात में कुपोषण शर्मनाक स्थिति में है।। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार इसके पीछे के कारणों पर ध्यान न देकर पूंजीपतियों को हजारों करोड़ों के बेल आउट पैकेज बांट रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबी, भुखमरी, रोजगार, व्यापार के मुद्दों से भटकाव के लिए सीधे सांप्रदायिकता की बात करती है। यह बात मुलायम सिंह संदेश यात्रा लेकर हापुड़ आए समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के वनवे ट्रैफिक ने भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। सपा के लिए वैश्वीकरण का अर्थ है भारतीय उद्योग व व्यापार को विश्व बाजार में उतारने के लिए प्रेरित करना। इस दौरान सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश जैन, अनुज गर्ग, रामकुमार त्यागी, अरुण चौधरी, चौधरी दर्शन सिंह, आदेश चौधरी, सीमा तनेजा, शोभित गोयल, मधुर कंसल, शुभम गुप्ता, विकास त्यागी उपस्थित रहे।