हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव पटना रोड पर मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
गांव बछलौता निवासी यामीन (22) मंगलवार रात करीब 8 बजे पैदल गांव की ओर जा रहा था। जब वह गांव पटना मोड़ पर पहुंचा तो तभी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। परिणामस्वरूप यामीन ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों को देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस युवक को लेकर अस्पताल जा रही थी तभी उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।