फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा में 12 घंटे तक रेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मेले में स्नान के बाद घर लौट रहे श्रद्धालु पिलखुवा में जाम में फंसे। डूहरी भट्ठे से लेकर बस अड्डे और बस अड्डे से खेड़ा गेट तक वाहनों की कतारें लगी। हालांकि पहले से सतर्क पुलिसवालों ने वाहनों को आगे बढ़ाने में खासी मशक्कत की लेकिन फिर भी बारह घंटे तक शहर में जाम के हालात बने रहे। चार किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को पांच घंटे लग गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आठ बजे से गंगास्नान कर लौट रहे लोगों की गाड़ियों और बसों की कतारें लगनी शुरु हो गईं। नतीजन बस अड्डे पर जाम लग गया। हाईवे पर गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर बस अड्डे डूहरी भट्ठे तक और हापुड़ जाने वाली सड़क पर बस अड्डे से खेड़ा गेट तक जाम लगा रहा। जाम में कारें, बसें, भैंसा बुग्गी व ट्रेक्टर ट्राली समेत हजारों वाहन फंसे रहे। धौलाना कट से भारी वाहनों का रुट डायवर्जन भी जाम से राहत में कोई खास मददगार साबित नहीं हुआ । वाहन दिनभर हाईवे पर रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें