फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले की व्यवस्था अब रामभरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दीपदान और पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाकर परवी लूटने वालों का सैलाब उमड़ने से सारी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होकर रह गई है। कटान के खतरे के मद्देनजर वर्जित किए गए किनारे पर लोग स्नान कर रहे हैं और आरक्षित व वर्जित स्थानों पर पड़ाव डल चुके हैं। इन सब के बीच पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

किसी भी अनहोनी के मद्देनजर सदर गेट के सामने गंगातट के आसपास वाले स्थान को पूरी तरह खाली रखा गया था, जहां गहरे पानी को देखते हुए टिन शेड लगाकर गंगा स्नान भी वर्जित किया हुआ है। परंतु शनिवार की दोपहर से उमड़ रहे सैलाब ने इस आरक्षित क्षेत्र में भी अपना पड़ाव डाल लिया है। श्रद्धालुओं को हटाने में एनर्जी बर्बाद करने की बजाए पुलिस-प्रशासन हालात भांपकर महज औपचारिकता निभा रहा है। वीआईपी कैंपों के सामने अधिक गहरा पानी होने के बाद भी श्रद्धालु जान हथेली पर रखकर गंगा मैया में डुबकी लगा रहे हैं। स्नानघाट और गंगा किनारे पुलिस फोर्स तैनात है लेकिन भीड़ के आगे उनकी एक नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें