फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल वाली पालकी में मैय्या नूं बैठाना है....

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पारिवारिक धार्मिक मित्र मंडल के तत्वावधान में शनिवार रात नगर के फ्रीगंज रोड पर छठवां विशाल मां भगवती जागरण आयोजित किया गया। इस मौके पर राजस्थान, मुंबई के प्रसिद्ध गायकों ने हजारों श्रद्धालुओं को माता की भेंटों पर झूमने को विवश कर दिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने मां भगवती की ज्योति प्रचंड कर गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, गुरू वंदना और सुंदर-सुंदर भेंटें प्रस्तुत कीं। हापुड़ के उत्सव पाराशर ने मैय्या का चोला है रंग लाल, शेरावाली का चोला है रंग लाल पेश किया। राजस्थान से पधारे पप्पू शर्मा ने कीर्तन का शौक चढ़ा था, अब आदत हो गई, तेरे चरणों में सांवरिया सिल्वर जुबली हो गई सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। प्रसिद्ध भजन गायक दयानंद प्रजापति ने दिलवाली पालकी में मैय्या नूं बैठना है प्रस्तुत किया। जागरण में राजस्थान के झांकी कलाकारों ने भी मटका, काली-शिव तांडव आदि दिखाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जागरण में मैय्या का फूलों से सजा दरबार श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा था। रंग-बिरंगी लाइटों से भवन की छठा देखते ही बन रही थी। जागरण को सफल बनाने में भारी पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। विशाल मित्तल, आशीष मित्तल, दीपक सिंघल, मनोज कर्णवाल, राजकुमार तोमर, दिनेश गुप्ता, शुभम, विनोद मास्टर, मधुर कंसल, अनुज गर्ग और तरुण गर्ग का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें