फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिलने जा रहे होमगार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 21 अक्तूबर को लखनऊ में फूलमाला पहनाने का विश्व रिकार्ड बनाने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे सौ से अधिक होमगार्डों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि अधिकांश होमगार्ड बिना टिकट जा रहे थे और आरक्षण कोच में यात्रियों को परेशान कर रहे थे। इसलिए रोका गया है। जबकि होमगार्डों ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

प्रदेश के होमगार्ड पिछले काफी समय से नियमित करने की मांग कर रहे थे। पिछले माह होमगार्डों ने लखनऊ में जबरदस्त प्रदर्शन भी किया था। होमगार्डों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने यह कह दिया था कि वह केन्द्र सरकार के अधीन है। इस पर होमगार्डों ने दिल्ली में भी धरना दिया। होमगार्डों ने 21 अक्तूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फूलमाला पहनाकर पहनाकर विश्व रिकार्ड बनाने की घोषणा की थी। इसी के तहत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़ जनपद से होमगार्ड सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहे थे।
जैसे ही रात्रि करीब 8.55 बजे ट्रेन यहां पहुंची तो अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, एसडीएम केबी सिंह, सीओ पवन यादव, आरपीएफ, कोतवाली प्रभारी और जीआरपी चौकी प्रभारी समेत आसपास के थानों के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने नौचंदी एक्सप्रेस के कई कोचों को घेर लिया और उसमें सवार होमगार्डों को प्लेटफार्म पर उतार लिया। हापुड़ से जाने वाले होमगार्डों को भी हिरासत में ले लिया गया। करीब सौ से अधिक होमगार्डों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उन्हें प्लेटफार्म पर ही बैठा लिया।
नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय 9.25 की जगह 10 बजे यहां से रवाना हो सकी। देर रात करीब दो पुलिस गाड़ियों में हिरासत में लिये गए सभी होमगार्डों को पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से होमगार्डों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। होमगार्ड अनिल कुमार, महिला होमगार्ड कृष्णा यादव, कविता, सतीश कुमार का कहना था कि वह शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने जबरन रोका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें