फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंबर व्यापारी के घर डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बीती रात टिंबर व्यापारी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर व्यापारी को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

गढ़ रोड रेलवे फाटक स्थित मोहल्ला गिरधरपुरा निवासी कांतिप्रसाद गर्ग टिंबर मर्चेंट का व्यापारी है। शनिवार की रात करीब दो बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाश बराबर में स्थित पंचायत घर के रास्ते से छत पर चढ़कर जाल हटाकर व्यापारी के घर में कूद पड़े। बताया गया है कि खटर-पटर की आवाज पर कांतिप्रसाद की आंख खुली तो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। जिसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी मुन्नी देवी को भी गन प्वाइंट पर ले लिया और एक कमरे में बंधक बना दिया। जिसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये, सोने का हार, दो सोने की अंगूठी, कानों के कुंडल, पीड़ित महिला की नाक में पड़ा सोने का फूल, मोबाइल और चांदी के आभूषणों सहित करीब पांच लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस लूटपाट का कांतिप्रसाद ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गए।बदमाशों के जाने पर किसी प्रकार दंपत्ति ने कमरे की दीवार को तोड़ा और बंधनमुक्त होकर गढ़-दिल्ली रोड पर पहुंचकर शोर मचाया। उन्होंने अपने चार पुत्रों को फोन से डकैती की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके का जायजा लेकर पुलिस ने चोरी की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें