फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाॅक्टर की मौत महिला अस्पताल प्रभारी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अभी तक सभी डेंगू केस से इनकार करने वाला महकमा अब खुद इसकी गिरफ्त में आ रहा है। बीते चौबीस घंटों में एक निजी डाक्टर की मौत हो गई जबकि हापुड़ के कोठीगेट राजकीय महिला अस्पताल का प्रभारी डा.राकेश कुमार यादव बिस्तर पकड़ चुके हैं। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर सीएमओ अब भी सैंपल गाजियाबाद भेज जांच कराए जाने की बात कह रहे हैं। महिला चिकित्सालय के प्रभारी को डेंगू होने की पुष्टि होने के बाद अब पूरे जिले में 26 मरीज हो चुके हैं। जबकि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

सिंभावली के गांव बक्सर में अपनी तत्काल सेवाओं के लिए मारुति के नाम से प्रसिद्ध निजी चिकित्सक राकेश 45 वर्ष की शनिवार की रात को इलाज के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले बुखार आया था, जिस पर हापुड़ के चिकित्सक से इलाज कराया गया था। परंतु चिकित्सीय परीक्षण के दौरान डेंगू की पुष्टि होने पर उसे दो दिन पहले मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
हापुड़ में गढ़ रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कोठी गेट राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डा.राकेश कुमार यादव में डेंगू की पुष्टि हो गई है। अब तक जिले में 26 मरीजों को डेंगू की पुष्टि और एक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी गेट राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी एवं मोहल्ला शिवपुरी निवासी डा.राकेश कुमार यादव को शनिवार सुबह बुखार होने पर गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी का इलाज कर रहे निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक डा.पराग ने बताया कि जांच के बाद उन्हें डेंगू की पुष्टि की गई है। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें