फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट पर फॉल्ट जागता रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़। मंगलवार रात एक के बाद एक हुए फॉल्ट ने लोगों की रात की नींद उड़ा दी। पहला फॉल्ट मोदी नगर रोड स्थित बिजली घर के पास 33 हजार की लाइन में हुआ जिससे आधा शहर अंधेरे में डूब गया। वहीं दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर की ओसीबी फुंकने से मेरठ रोड और रेलवे रोड के दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि मोदी नगर रोड स्थित बिजली घर से आ रही 33 हजार केवीए की लाइन में ओवरलोडिंग के कारण मंगलवार रात करीब 9 बजे फॉल्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की। इस फाल्ट के ठीक होने के 4 घंटे बाद ही दिल्ली रोड स्थित बिजली घर की ओसीबी में फॉल्ट हो गया। जिससे फीडर 7 और 8 से जुडे मेरठ रोड, रेलवे रोड, फ्री गंज रोड के दर्जनों मोहल्लों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें