फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौताई के ग्रामीणों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि गत दिनों गांव के चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस गांव के निर्दोष लोगों को फंसा रही है। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की जांच कराकर मुख्य आरोपी को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव दौताई के सैकड़ों ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 5 अगस्त की रात गांव के चौकीदार आस मोहम्मद को गोली मार दी थी। जिसने मेरठ के अस्पताल में 9 अगस्त को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हत्या का आरोप गांव के चार निर्दोष लोगों पर लगाया है। ग्रामीणों का कहना था कि चारों लोग बेकसूर है और उनका हत्याकांड से कोई लेनादेना नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि इस हत्याकांड का आरोपी गांव का ही है और वह गांव से परिवार सहित फरार है। ग्रामीण एसपी से मिले और चारों को बेकसूर बताते हुए फरार आरोपी की तलाश कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच करा रहे हैं। प्रदर्शन और एसपी से मिलने वालों में मुजफ्फर अली कुर्बान, मुजम्मिल हयात, मुजहिद, मुबारक अली, इश्त्याक अहमद, मास्टर नसीम, इसरार, शौकीन, मुनकाद, विकार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें