फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर पूरे परिवार का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर धावा बोल छेड़खानी करने और विरोध पर मारपीट, फायरिंग और पथराव करने के आरोपियों के पूरे परिवार को मोहल्ले से निष्कासित कर दिया गया। मुनादी के जरिए जुटी पंचायत में इस फैसले के साथ ही 24 घंटों में मोहल्ला छोड़ने की चेतावनी भी दी गई। वहीं पुलिस पंचायत होने और ऐसे किसी फरमान की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

मामला देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली का है जहां बीते दिनों एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती से शादी का प्रस्ताव रखा। युवती के इनकार पर झुंझलाए युवक ने बीती 8 अगस्त की रात अपने परिजनों के साथ युवती के घर पर धावा बोल दिया। आरोप था कि हमलावरों ने युवती से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। बीच-बचाव में आए युवती के चाचाओं पर आरोपियों ने फायर किए और पथराव करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
सोमवार को इस मामले में अनुज विहार, सोटावाली, लोधीपुरा, सोहनपुरा मोहल्ले के लोगों की पंचायत बुलाने के लिए मुनादी कराई गई। पंचायत में आसपास के लोग पहुंचे। जिसमें निर्णय लिया गया कि आरोपियों को मोहल्ले से निष्कासित किया जाता है और एलान किया कि आरोपियों के जो परिवार मोहल्ले में रह रहे हैं वह 24 घंटे के भीतर मकान खाली करके यहां से चले जाए। पंचायत में विपिन कुमार, राजकुमार फौजी, वीर सिंह, बंसी लाल, मैमलापल, अजीत, बोबी, बिजेंद्र, नत्थू सिंह, ठाकुर सिंह, समय सिंह, ऋषिपाल सिंह, वीर सिंह आदि रहे। पंचायत में उपस्थित लोगों ने बताया कि छेड़खानी की घटनाएं रोज हो रही है। जिससे लड़कियों का घर से निकला दूभर हो रहा है। जिस कारण लड़कियों ने घर से निकलना तो दूर स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें पंचायत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी कराकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें