फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर गए 8 तीर्थयात्री सकुशल लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अमरनाथ यात्रा पर गये हापुड़ के आठ तीर्थयात्रियों का जत्था रविवार की शाम को सकुशल श्रीनगर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया। वहां से वह हापुड़ के लिए रवाना हो गए तीर्थयात्रियों का कहना है कि हरिपुर से श्रीनगर तक 40 किलोमीटर के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे थी।
विज्ञापन

गांव असौड़ा से प्रदीप त्यागी उर्फ बबलू, सुनील अग्रवाल, हापुड़ से संजय त्यागी, संजय यादव, अंकित त्यागी, विवेक त्यागी, हरेंद्र त्यागी और दिनेश त्यागी 17 जुलाई की शाम अमरनाथ की यात्रा पर गये थे। 19 जुलाई को उन्होंने अमरनाथ की गुफा में बाबा बरफानी के शिवलिंग के दर्शन किए लेकिन कश्मीर कांड के कारण बालटाल में रोक दिया। उन्होंने फोन से बताया कि 20 जुलाई की दोपहर को तीर्थयात्रियों के वाहनों को श्रीनगर बाईपास से गुजारे जाने की व्यवस्था कर यातायात चालू कर दिया गया। लेकिन शाम के समय यात्रियों को श्रीनगर से करीब 40 किलोमीटर पहले ही रोक दिया । वहां हजारों तीर्थयात्री रातभर फंसे रहे। जत्थे में शामिल सुनील अग्रवाल एडवोकेट और बबलू त्यागी ने बताया कि रविवार की दोपहर के समय उनके वाहनों का काफिला श्रीनगर एयर पोर्ट के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें