गढ़मुक्तेश्वर। गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर ब्रजघाट आ रही महिलाओं समेत कई यात्रियों ने ट्रेन न रुकने पर छलांग लगा दी। जिसमें 6 महिला यात्री घायल हो गए ।
पिलखुवा क्षेत्र के कुछ श्रद्घालु रविवार की दोपहर को पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ब्रजघाट गंगानगरी को आ रहे थे। स्टॉपेज होने के बाद भी जब ट्रेन ब्रजघाट स्टेशन पर नहीं रुकी और मुरादाबाद की तरफ बढ़ने लगी। जिससे यात्री घबरा गए और महिलाओं समेत कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। चलती ट्रेन से कूदने पर पिलखुवा के गांव सिखैड़ा की श्यामवती, कमलेश, विमला, शांति, प्रियांशु, नेहा घायल हो गई। स्टेशन अधीक्षक कृष्ण कुमार का कहना है कि ट्रेन न रुकना चालक की लापरवाही है, जिसकी जांच और कार्रवाई के लिए मुरादाबाद मुख्यालय को सूचना भेजी जाएगी।