फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेमेंट के लिए फूंका गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सदरपुर के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, शुगर लॉबी पर लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। फरवरी का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है, लेकिन अभी तक किसानों को 31 दिसंबर तक दिए गए गन्ने का पूरा पेमेंट भी नहीं मिल पाया है। इससे भड़के गांव सदरपुर के ग्रामीणों ने शुगर लॉबी की मनमानी और शासन-प्रशासन की अनदेखी पर गन्ना फूंककर प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना था कि नियम के तहत 14 दिनों में पेमेंट न मिलने पर ब्याज मिलने का स्पष्ट प्राविधान है, लेकिन इसके बाद भी ब्याज तो दूर बल्कि असल पेमेंट तक नहीं मिल पा रहा है। अरबों रुपये के बकाया पेमेंट का शुगर लॉबी मजा ले रही है। मेहनतकश किसानों को जरूरत पूर्ति और कर्ज अदायगी के लिए फिर से कर्ज लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। चुनावी दौर में अपने आपको किसानों की सबसे बड़ी हितैषी बताने वाली सपा प्रदेश की सत्ता मिलने पर इस वर्ग की खुली अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार किसानों को ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शन में मास्टर वचन तोमर, पूर्व प्रधान नरेश, मास्टर दुर्वेश तोमर, रवि माहुर, सुशील ठेकेदार, चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें