फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला हरद्वारी नगर के एक मकान में शुक्रवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में पिता-पुत्र झुलस गए।
विज्ञापन

मोहल्ला हरद्वारी नगर में प्रभुनाथ परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में गैस खत्म होने पर प्रभुनाथ की पत्नी शांति देवी ने दूसरा गैस सिलेंडर लगाया था। इसी दौरान सिलेंडर से लीक हुई गैस ने आग पकड़ ली। थोड़ी देर में वहां रखे कपड़े, पंखा और कीमती सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते घर में आग फैल गई। आग को बुझाने के चक्कर में प्रभुनाथ और उसका 20 वर्षीय पुत्र मुकेश झुलस गए। मकान से धुआं उठता देख मोहल्ले के लोग दौड़ पडे़ और आग बुझाई। पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
ट्रांसफार्मर फटा, दो बहनें झुलसीं
पिलखुवा (ब्यूरो)। खैरपुर खैराबाद गांव में शुक्रवार की शाम 6:30 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फट गया। इसकी चपेट में आने से दो मासूम बहनें झुलस गईं। एक बच्ची को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खैरपुर खैराबाद के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोकेश प्रजापति की दो मासूम बेटिया कुमकुम (8) और पायल (9) गांव में ही ट्यूशन पढ़कर घर जा रही थीं। कुमकुम कक्षा चार और पायल कक्षा पांच की छात्रा है। रास्ते से गुजरते वक्त छत्रपाल के घर के पास रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर फटते ही आग लग गई। तेल की चपेट में आने से दोनों बच्चियां झुलस गई। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुमकुम को मेरठ रेफर कर दिया गया। एक्सईएन एके सिंह का कहना है कि अब तो ओवरलोड़िंग भी नहीं है। पता नहीं ट्रांसफार्मर कैसे फटा है। जब ओवरलोडिंग होती है तो ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें