फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से उड़ाया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला मजीदपुरा में बंद मकान का चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर लिए। मजीदपुरा निवासी शाने आलम परिवार के साथ रविवार को घर पर ताला लगाकर किसी काम से किठौर गए थे। जब वे सोमवार सुबह घर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का लगा ताला टूटा पड़ा था और घर में रखा सामान बिखरा था। चोर घर में रखे पांच हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर, गैस सिलेंडर, डीवीडी आदि सामान उठा ले गए। शाने आलम ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लोगों के जागने पर भागे चोर
हापुड़। आवास विकास संजय विहार कालोनी स्थित एक मकान में रविवार रात बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर वे भाग गए। मकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। आवास विकास संजय विहार के बी ब्लॉक मकान नंबर-357 में राकेश मित्तल का परिवार रहता है। रात में चोरों ने मेन गेट पर बनी पत्तियों को काटने की कोशिश की। खटपट की आवाज सुनकर घर के लोग जागे, तभी चोर भाग गए। सुबह मेन गेट की पत्तियां कटी देखकर राकेश ने कोतवाली में तहरीर दी है। घटना को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से कालोनी में गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें