फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमनगर के निवासियों ने एसडीओ कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़। पावर कारपोरेशन के अफसरों की लापरवाही के कारण मोहल्ला भीमनगर के लोग खासे परेशान हैं। बृहस्पतिवार को फुंका ट्रांसफार्मर रविवार को बदला गया लेकिन कुछ देर में ही वह भी फुंक गया। इसके चलते आक्रोशित लोगों ने सोमवार को एसडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। गुस्साए निवासियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला भीमनगर के बाहर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की शाम को फुंक गया था। उपभोक्ताओं का कहना है कि लोड अधिक होने के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक रहा है लेकिन अफसर इस ओर गंभीर नहीं हैं। सभासद के पति हरबंस के नेतृत्व में मोहल्ले के लोग टाउन हाल स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में सभासद पति हरबंश, सुंदर लाल, बुद्धप्रकाश, संदीप कुमार, अंकुर सिंह, कृष्ण कुमार, जितेंद्र, बलराम, ज्ञानी, संजीव, कुंवरपाल, अशोक कुमार आिद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें