फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की शादी में जा रहे जीजा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार को हुए सड़क हादसों में साले की शादी में जा रहे दिल्ली निवासी एक जीजा की मौत हो गई जबकि टाटा कंपनी के मैनेजर सहित करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली के मुस्तफाबाद, इंदिरा विहार कालोनी निवासी नौशाद (25) साले वसीम के साथ बाइक से ननहेड़ा गांव, बिजनौर जा रहा था। ननहेड़ा में उसे दूसरे साले की शादी में शरीक होना था। सुबह 6 बज जैसे ही वह सिंभावली के गांव वैट मोड़ पर पहुंचा तभी रेत से भरे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस दोनों को हापुड़ के एक निजी अस्पताल ले गई जहां नौशाद की मौत हो गई।
एससी गौड़ हल्द्वानी में टाटा कंपनी में मैनेजर हैं। शुक्रवार रात वह अपने सहायक जेवर निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा के साथ इंडिगो कार से दिल्ली जा रहे थे। वह अल्लाबख्शपुर के निकट पहुंचे तभी एकाएक उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। सूचना पर पहुंच परिजन उन्हें उन्हें इलाज के लिए बुलंदशहर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें